Saturday, 29 August 2026

नाबालिक लड़की के साथ रेप करने वाले एबीवीपी के लोग हैं, जल शक्ति मंत्री शेखावत की चुप्पी के पीछे क्या राज है: डॉ.अर्चना शर्मा


नाबालिक लड़की के साथ रेप करने वाले एबीवीपी के लोग हैं, जल शक्ति मंत्री शेखावत की चुप्पी के पीछे क्या राज है: डॉ.अर्चना शर्मा

केंद्रीय समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा ने जोधपुर में नाबालिक लड़की के साथ 3 लड़कों द्वारा रेप करने की घटना के मामले में पुलिस द्वारा की गई तुरंत कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि घटना निश्चित तौर पर निंदनीय है लेकिन पुलिस हमारी सतर्क है और कार्रवाई भी तत्काल कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

रविवार को कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ अर्चना शर्मा ने कहा कि इस मामले में भाजपा ने चुप्पी क्यों साध रखी है। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी के सांसद और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कुछ नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें बयान देना चाहिए  था वह मामले में पूरी तरह से चुप्पी क्यों साधे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि  क्या  आरोपी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग हैं । ऐसे में अब भाजपा इस मामले में चुप्पी  क्यों साध रखी है। उन्होंने कहा कि जोधपुर से जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आते हैं और वह इस मामले में कुछ बोल नहीं रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी जाति विशेष के लोग हैं और  अखिल  भारतीय विद्यार्थी परिषद  से संबंध रखते हैं और वे लोग जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद का टिकट मांगने वाले लोकेंद्र सिंह के प्रचार प्रसार में ही जोधपुर आए हुए थे। यही कारण है कि जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कुछ बोल नहीं रहे हैं । 

उन्होंने कहा कि भाजपा को इन लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग करनी चाहिए लेकिन कुछ नहीं बोलने के लिए तैयार है ।


Previous
Next

Related Posts