


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में तीन विद्यार्थियों द्वारा रविवार को नाबालिक लड़की के साथ गैंग रेप करने का मामला सामने आया। उसका नाबालिग प्रेमी जन्मदिन पर लड़की को अजमेर से भगा कर जोधपुर लाया था।
शनिवार रात को बस स्टैंड के पास प्रेमी जोड़े को रहने के लिए होटल नहीं मिला आधी रात में मददगार बनकर आए 3 विद्यार्थियों ने दोनों को झांसे में लिया और सुनसान जगह पर ले गए । प्रेमी को बंधक बनाया और उसी के सामने उसकी नाबालिक प्रेमिका से गैंगरेप किया।
जोधपुर डीसीपी ईस्ट अमृता दुल्हन ने बताया कि पुलिस को रविवार को सुबह 5:30 बजे इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सुबह 10:00 बजे तक सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने गेस्ट हाउस में काम करने वाले एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात्रि 10.30 बजेनाबालिग प्रेमी जोड़ा अजमेर से बस से जोधपुर पहुंचा था। बस स्टैंड से लगते पावटा और महामंत्री इलाके में दोनों होटल की तलाश शुरू की रात 12:30 बजे तक महामंत्री इलाके में दोनों कृष्णा गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां कर्मचारी सुरेश जाट ने दोनों से पहचान पत्र मांगा। घर से भाग कर आने के कारण उनका मोबाइल भी एरोप्लेन मोड पर था ऐसे में सुरेश ने दोनों को रूम देने से मना कर दिया और द्वारका गेस्ट हाउस से बाहर निकाल दिया। इसके बाद दोनों महामंदिर होते हुए पावटा इलाके में सड़क पर भटकने लगे और थक हार कर सड़क के किनारे बैठ गए।पावटा चौराहे पर लड़के और लड़की को देखकर वहां मौजूद बाड़मेर निवासी समंदर सिंह, गौतम सिंह और ओसिया निवासी धर्मपाल सिंह उनके पास पहुंचे। उन्होंने दोनों नाबालिक प्रेमी प्रेमिका को अपने जाल में फंसा लिया और रेलवे स्टेशन छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गएऔरजयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में ले गए। इन तीनों लड़कों ने नाबालिक प्रेमी को बंधक बना लिया और पिटाई की इसके बाद नाबालिक लड़की के साथ सुबह 4:30 बजे तक रेप किया। इसके बाद तीनों युवक वहां से फरार हो गए मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों ने जब इनको देखा युवक ने सारी घटना सुनाई उसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी को सूचना दी। डीसीपी अमृता ने लड़की की शिकायत पर उदय मंदिर थाने में मामला दर्ज कराया है। इस सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और 5 घंटे में ही आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।
नाबालिक लड़की के पिता नहीं है और उनके घर वालों ने ब्यावर में मुकदमा दर्ज करा रखा है। लड़की की सगाई हो चुकी है लेकिन लड़की लड़के से प्यार करती थी और दोनों लड़के के जन्मदिन पर भागकर जोधपुर आ गए थे ।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में लिप्त तीनों युवक छात्र संघ चुनाव के तहत छात्र नेता लोकेंद्र सिंह जो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की टिकट का दावा कर रहा है यह लड़के उसी के प्रचार के लिए जोधपुर आए हुए थे। तीनों युवकों की लोकेंद्र के साथी कंवर राज सिंह ने तीनों लड़कों के रहने की व्यवस्था राय के बाद में की थी और उन्हें वह खाने पीने की व्यवस्था करता था।