Saturday, 29 August 2026

टोंक की 40 करोड़ की सड़कों के निर्माण का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को, सीएम गहलोत ने वर्चुअल किया शिलान्यास


टोंक की 40 करोड़ की सड़कों के निर्माण का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को, सीएम गहलोत ने वर्चुअल किया शिलान्यास

टोंक जिले की आधा दर्जन शहरी इलाकों में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 40 करोड़ की 108 सड़कों का निर्माण  कार्य पूरा होने के बाद दशा और तस्वीर बदलेगी। इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को टोंक जिले की 108 सड़को का वर्चुअल शिलान्यास किया। सीएम गहलोत द्धारा वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि ऑडोटोरियम टोंक में किया गया।

सीएम गहलोत ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही जल्दी सड़क टूटने की शिकायतों का जिक्र करते हुए कहा कि गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि गुणवत्ता व निर्माण सामग्री में कोई लापरवाही नही बरती जाए।पीडब्ल्यू के अलावा जिला कलक्टर व एसडीएम से भी मोनिटरिंग के निर्देश दिए ताकि समयबद्ध  व अच्छी गुणवत्ता  से  काम हो सकें। उन्होंने सड़क हादसों का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान में दो से ढाई लाख लोग मर जाते है जो चिंता का विषय है। वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने कहा कि कितने ही अच्छे काम हो जाए लेकिन सड़को की हालत अच्छी हो कोई वार्ड हो या मोहल्ला सड़क का दुरुस्त करने व पेच वर्क करना भी महत्त्वपूर्ण कार्य है।

सार्वजनिक निर्माण विभाग टोंक के अधिशासी अभियंता दीन मोहम्मद ने बताया कि राज्य के सीएम गहलोत टोंक जिले की नगर इकाइयों में सार्वजनिक निर्माण विभाग की तरफ से बनने वाली स्वीकृत 108 सड़को का वर्चुअल शिलान्यास किया।इन सड़को की कुल लम्बाई 50.40 किमी है, जिनकी लागत 40 करोड़ रुपए है।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद टोंक की10 करोड़ की लागत की 16 सड़कें,नगर पालिका देवली की 7 करोड़ की 3 सड़कें,निवाई की 6करोड़ की 16 सड़कें,टोडारायसिंह की 6करोड़ की 34,उनियारा की 6 करोड़ की 20 सड़कें,मालपुरा की 5 करोड़ की 19 सड़को का शिलान्यास किया गया।

शिलान्यास कार्यक्रम में जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवचरण मीणा, जिला परिषद टोंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी देशलदान,पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता आरके सिंह,ज्ञानचंद जैन सहित जन प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

    Previous
    Next

    Related Posts