


यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रींनिवासन ने कहा है कि अब नरेंद्र मोदी का झूंठ नही चलेगा क्योंकि जनता समझ चुकी है कि 9साल में न तो महंगाई कम करने,युवाओ को रोजगार दिए जाने का वायदा पूरा नही हुआ।उन्होंने कहा कि 9साल पहले सोशल मीडिया से ही नरेंद्र मोदी ने चुनाव जीता था अब वही चुनाव हराने में भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा किसोशल मीडिया में कोई मोदी विरोधी पोस्ट डालता है तो उसको जेल में डालने सहित कई नियम बनाए गए है।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन शनिवार को राजस्थान के कोटा में आयोजित कार्यक्रम में जाते समय राज मिडवे में यूथ कांग्रेस टोंक के जिलाध्यक्ष हंसराज गुंजल की अगुवाई में स्वागत कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं राज्य की कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ तक पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा जिस रास्ते से कर्नाटक से निकली थी वहां कांग्रेस की जीत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नही पूरा मन्त्रिण्डल कर्नाटक में डेरा डालने के बावजूद भाजपा की हार इस बात को दर्शाता है कि अब भाजपा अपना जनाधार खो चुकी है।जो गेस सिलेंडर कांग्रेस के राज में 500 रुपए था उसकी कीमत आज आसमान छू रही है। इतना ही नही सचिन पायलट की तरफ से भाजपा शासित पूर्व शासन में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में करप्शन के मुद्दे मामले में श्रीनिवासन जवाब टाल गए ।यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन का टोंक में 51किलो की माला पहना करके जिलाध्यक्ष हंसराज गुंजल,जिला परिषद सदस्य भरतराज आदि कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।