Saturday, 29 August 2026

पेयजल, बिजली की समस्या से गुस्साएं ग्रामीणों ने टोंक-सवाईमाधोपुर हाइवे किया जाम, पुलिस की समझाईश के बाद तारण ग्रामीणों ने हटाया डेढ़ घण्टे बाद जाम


पेयजल, बिजली की समस्या से गुस्साएं ग्रामीणों ने टोंक-सवाईमाधोपुर हाइवे किया जाम, पुलिस की समझाईश के बाद तारण ग्रामीणों ने हटाया डेढ़ घण्टे बाद जाम

टोंक जिले के टोंक -सवाईमाधोपुर नेशनल हाइवे पर तारण ग्रामीणों ने पीने के पानी की समस्या हल नही होने से नाराज होकर शनिवार को जाम लगा दिया। जिसकी सूचना के बाद सदर पुलिस थानाधिकारी घनश्याम मीणा पुलिस बल सहित पहुंचे लेकिन ग्रामीण नही हटे जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।बाद में समझाईश के बाद जाम हटाया गया।

टोंक नगर परिषद टोंक के तारण गफुरपुरा वार्ड नं.22 क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में नाली निर्माण व बीसलपुर का पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कुछ दिनों पूर्व ही जिला कलक्टर को  ज्ञापन दिया था।जिसके बावजूद भी समस्या हल नही होने से गुस्साएं ग्रामीणों ने शनिवार को नेशनल हाइवे टोंक-सवाईमाधोपुर को जाम लगा करके प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का कहना था कि गफूरपुरा तारण वार्ड नंबर 22 पिछले 35 साल से नगर परिषद टोंक में होने के बावजूद आज भी शहरी क्षेत्र की सेवाओं से वंचित है। गांव में हर वक्त सड़क पर पानी भर जाता है। बरसात के समय में तो गंदा पानी घरों में घुस जाता है इससे गांव वाले काफी परेशान है। बिसलपुर परियोजना का पानी गांव में आज भी नहीं पहुंचा है। पानी तो पहुंचना दूर पाइप लाइन का कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। पीने का पानी भी गांव वाले दूसरे गांव से या शहर से भर कर लेकर आते हैं। लाइट की भी गांव में काफी परेशानी है। कम वोल्टेज से गांव में पंखे भी सही तरीके से नहीं चल पाते हैं। क्षेत्रवासियों ने  क्षेत्र में नाली निर्माण,बीसलपुर परियोजना का पानी पहुंचाने व लाइट की परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है।

Previous
Next

Related Posts