Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने किया पदभार ग्रहण, मीडिया से आपसी समन्वय कर पार्टी को करेंगे मजबूत


भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने किया पदभार ग्रहण, मीडिया  से आपसी समन्वय कर पार्टी को करेंगे मजबूत

भाजपा राजस्थान के प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने औपचारिक रूप से विधिवत भाजपा प्रदेश कार्यालय सरदार पटेल मार्ग पर  राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, सचिव पिंकेश पोरवाल,और मीडिया प्रभारी विनय कटियार और भाजपा शहर के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र भार्गव सहितकई नेताओं की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा वशिष्ठ को माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ दे स्वागत किया ।

मीडिया के प्रदेश प्रभारी वशिष्ठ ने कहा  ने कहा कि वे पत्रकारों से संबंध में अगर पार्टी की गतिविधियों को अधिक से अधिक तक आम लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे । उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा ही सभी वरिष्ठ नेताओं और साथी कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिला है और आने वाले समय में भी सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि आप पार्टी की गतिविधियों को अधिक से अधिक आम लोगों तक ले जाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को शुरू कर आएंगे।

मीडिया प्रभारी वशिष्ट ने कहा कि विभिन्न मीडिया पर जाने वाले प्रवक्ताओं को तैयार कराने के लिए सब्जेक्ट संबंधी सभी जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश रहेगी। उन्होंने कहा कि हम सब को भी अधिक से अधिक पार्टी की गतिविधियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी  करने के लिए अध्ययन करना की जरूरत है । उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव आने वाले हैं ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है और मेहनत से काम करेंगे और पार्टी को सत्ता में लाकर ही रहेंगे।

Previous
Next

Related Posts