Saturday, 29 August 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर किए दर्शन और पूजा अर्चना, राज्यपाल मिश्र और देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ही साथ


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर किए दर्शन और पूजा अर्चना, राज्यपाल मिश्र और देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत  ही साथ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर से खाटू श्याम जी पहुंची। हेलीपैड पर सीकर से भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती, जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव और एसपी करण शर्मा तथा खाटू श्याम मंदिर के अध्यक्ष प्रताप सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू की अगवानी की। राष्ट्रपति के साथ जयपुर से राज्यपाल कलराज मिश्र और देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत साथ आई थी।

राष्ट्रपति का काफिला इसके बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचा। जहां पर उन्होंने श्याम बाबा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू ने  देश की खुशहाली  की कामना की। राष्ट्रपति यात्रा के दौरान आम भक्तों के दर्शन चालू रखे गए थे।खाटू श्याम मंदिर कमेटी ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। राष्ट्रपति लगभग ढाई घंटे रुकने के बाद  खाटू श्याम मंदिर से हेलीपैड  के लिए रवाना हो गई और हेलीकॉप्टर से जयपुर आ गई । राष्ट्रपति की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1000 जवान और अधिकारी तैनात किए गए थे।

    Previous
    Next

    Related Posts