Saturday, 29 August 2026

दलित युवती गैंगरेप, दो गोली मारकर की हत्या, चेहरे को एसिड से जलाया,लाश कुएं में फेंकी, डॉ. मीणा का धरना दूसरे दिन जारी,भाजपा महिला सांसद दीया और रंजीता पहुंची, स्थिति तनावपूर्ण


दलित युवती  गैंगरेप, दो गोली मारकर की हत्या, चेहरे को एसिड से जलाया,लाश कुएं में फेंकी, डॉ. मीणा  का धरना दूसरे दिन जारी,भाजपा महिला सांसद दीया और रंजीता पहुंची, स्थिति तनावपूर्ण

करौली जिले में हिंडौन के कुए से एक दलित युवती का शव मिला। 20 साल की दलित युवती  का अपहरण किया। उसके साथ गैंगरेप, दो गोली मारकर हत्या की। पहचान छिपाने के लिए ऐसे मुंह पर छिड़ककर कुएं में फेंका गया। 

भाजपा राष्ट्रीय समिति के सदस्य सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी के बाद धरना देना शुरू किया। शुक्रवार को  भाजपा के प्रदेश महासचिव और सांसद दिया कुमारी और भरतपुर के सांसद रंजीता कोली, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा महिलाओं के एक दल ने हिंडौन पहुंचकर डॉ.करोड़ी लाल मीणा के धरने का समर्थन किया। पीड़िता से मिलकर जानकारी प्राप्त की और मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि उसकी बेटी जब लापता हो गई थी तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

भाजपा ने मांग की है कि पूरे थाने को निलंबित किया जाए, अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने पीड़ित परिवार को 50   लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग रखी गई। विधानसभा का सत्र शुक्रवार से शुरू हुआ है अब सोमवार को यह मामला निश्चित तौर पर भाजपा उठाकर सरकार को घेरने का काम करेगी । 

जिला प्रशासन इस मामले में सतर्कता से काम कर रहा है। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी की गई डॉ. करोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया कि प्रशासन  उच्च स्तरीय दबाव के चलते तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी इस मामले की निंदा करते हुए दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग रखी है।

एसपी ममता गुप्ता ने स्वीकार करते हुए कहा कि उसी के दो गोली लगी है पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में  दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर भेजी गई है। जिला कलक्टर और एसपी दोनों ने पूरी स्थिति से राज्य सरकार को अवगत कराया है और मांगे भी बताई गई है । चार मांगों को मान लेने की बात सामने आ रही है । मामला पेचीदा बना हुआ है अभी तक समझौता नहीं हो पाया है। सांसद दिया कुमारी और रंजीता  कोली ने कलक्टर एसपी से तीखी नोकझोंक भी की । भाजपा के महिला दल ने प्रशासनिक कार्रवाई पर असंतोष प्रकट किया और कहा कि समय रहते अगर सरिता बढ़ती गई होती तो यह घटना नहीं होती।

Previous
Next

Related Posts