Saturday, 29 August 2026

पूर्व सीएम राजे ने ईएचसीसी अस्पताल में भर्ती पूर्व विधायक मनोहर सिंह लाड़नू और श्रीमती हिम्मत कंवर की कुशलक्षेम पूछी


पूर्व सीएम राजे ने ईएचसीसी अस्पताल में भर्ती पूर्व विधायक मनोहर सिंह लाड़नू और श्रीमती हिम्मत कंवर की कुशलक्षेम पूछी

पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने पूर्व विधायक मनोहर सिंह लाड़नू और पूर्व उप राष्ट्रपति स्व.भैरों सिंह शेखावत के भाई लक्ष्मण सिंह की पत्नी और खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की माताजी श्रीमती हिम्मत कंवर की कुशलक्षेम पूछी।

पूर्व विधायक और श्रीमती हिम्मत कंवर जयपुर स्थित  ईएचसीसी अस्पताल में भर्ती हैं।  पूर्व सीएम राजे मनोहर सिंह से गहन चिकित्सा इकाई तथा श्रीमती हिम्मत कंवर से डीलक्स रूम में मिली। उन्होंने ईएचसीसी के चिकित्सकों से जानकारी ली और उन्हें बेहतर ईलाज करने के लिए कहा।

इस दौरान खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचारियावास  और मनोहर सिंह के पुत्र करणी सिंह  तथाउनके परिजनों से भी बात-चीत की और जल्द ही उनके स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।

Previous
Next

Related Posts