


भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी एक दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार 14 जुलाई को जयपुर आएंगे।
चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी सुबह 10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इस दौरान सुबह 10ः15 पर विधानसभा प्रभारियों द्वारा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे विधानसभा प्रभारी, संयोेजक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी एंव प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं की जवाहर सर्किल स्थित ईपी पर बैठक आयोजित होगी।
वहीं दोपहर तीन बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद बैंगलोर के लिए प्रस्थान करेंगे।