Saturday, 29 August 2026

सीपीए का विशेष आयोजन, विधानसभा के सांविधानिक पदधारकों की लोकतन्‍त्र सुदृढिकरण में भूमिका पर समारोह की मुख्‍य अतिथि होंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु


सीपीए का विशेष आयोजन, विधानसभा के सांविधानिक पदधारकों की लोकतन्‍त्र सुदृढिकरण में भूमिका पर समारोह की मुख्‍य अतिथि होंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

कॉमनवेल्‍थ पार्लियामेन्‍ट एसोसिएशन के राजस्‍थान चैप्‍टर द्वारा शुक्रवार को सांय 6 बजे झालाना संस्‍थानिक क्षेत्र स्थित राजस्‍थान इन्‍टरनेशनल सेन्‍टर में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन होगा। 

‘‘राजस्‍थान विधानसभा के सांविधानिक पदधारकों की लोकतन्‍त्र सुदृढिकरण में भूमिका’’ विषयक सेमिनार की मुख्‍य वक्‍ता एवं समारोह की मुख्‍य अतिथि राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी। राज्‍यपाल कलराज मिश्र, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सीपी जोशी, विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता राजेन्‍द्र राठौड भी सेमिनार को सम्‍बोधित करेंगे। 

विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि सेमिनार का शुरुआत राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा दीप प्रज्‍ज्‍वलन कर  की जाएगी। समारोह में राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू को पौधा भेंट कर उनका अभिवादन किया जाएगा।

    Previous
    Next

    Related Posts