


सांगानेर से भाजपा विधायक और पूर्व महापौर जयपुर डॉ. अशोक लाहोटी ने सांगानेर विधानसभा के प्रतिभावान खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए 15 जुलाई से ‘‘सांगानेर क्रिकेट लीग’’ का आयोजन करने का ऐलान किया।
भाजपा विधायक डॉ. अशोक लाहोटी ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘‘सांगानेर क्रिकेट लीग’’ का क्रिकेट स्टार, पदमश्री युवा सांसद गौत्तम गंभीर और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा 15 जुलाई दोपहर 3 बजे केएल सैनी स्टेडियम मानसरोवर में उद्धघाटन करेंगे।
भाजपा विधायक डॉ अशोक लाहोटी ने बताया कि ‘‘सांगानेर क्रिकट लीग’’ में 221 टीमों के निःशुल्क रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिसमें 3000 से भी ज्यादा प्रतिभावान खिलाड़ियों को लीग में खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि ‘‘सांगानेर क्रिकेट लीग’’ 5 अलग-अलग क्रिकेट ग्रांउडों पर लगभग 20 दिनों तक चलेगी। इसमें Yellow, Blue, Gray, Pink, Green ग्रुप में टर्नामेंट होंगे।
भाजपा विधायक डॉ. अशोक लाहोटी ने ने बताया कि क्रिकेट लीग में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ियों को पुरूस्कार के साथ सैकड़ों बड़े-छोटे पुरूस्कारों से सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा।