Saturday, 29 August 2026

अमोली टोल प्लाजा पर गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या, दूसरा घायल अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस बस से ले जा रही थी जयपुर से भरतपुर कोर्ट


अमोली टोल प्लाजा पर गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या, दूसरा घायल अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस बस से ले जा रही थी जयपुर से भरतपुर कोर्ट

भरतपुर में कृपाल जघीना हत्याकांड के आरोपी की बुधवार को गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अमोली टोल प्लाजा के पास की है। इस हत्याकांड में कुलदीप जघीना की मौत हो गई और विजयपाल का आरबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बुधवार को पुलिस आरोपी कुलदीप जघीना और उसके साथी विजयपाल को पुलिस बस से पेशी के लिए जयपुर से भरतपुर कोर्ट ले जा रही थी। बस जब अमोली टोल प्लाजा पर रोडवेज बस चालक ने टोल प्लाजा पर रसीद कटवाने के लिए बस को रोका तो निकलते ही एक बाइक और  स्कार्पियो सवार बदमाशों ने मिर्च झोंकने के बाद फायरिंग शुरू कर दी। इसमें अपराधी कुलदीप जघीना की मौके पर ही मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि 4 सितंबर 2022 को नामजद बदमाशों ने भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Previous
Next

Related Posts