


शासन सचिवालय में कंप्यूटर एजेंसी के बॉस द्वारा महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामनेआया है।
पीड़ित महिला ने 5 जुलाई को अशोक नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। महिला ने आरोप लगाया कि मैं सचिवालय में जॉब करती है और उसका बॉस तीन चार महीने से परेशान कर रहा है।
बॉस बिना बात केबिन में बुलाकर अश्लील बातें करता है और गलत डिमांड की जाती है। बॉस काफी पीने के लिए कैफे में जाने के लिए दबाव बनाते हैं कई बार मना करने के बाद भी शाम को देर रात तक रोकते हैं। पीड़ित महिला ने सीनियर ऑफिसर से इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मजबूरी में महिलाओं को अशोक नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।