


राहुल गांधी को गुजरात हाई कोर्ट द्वारा 2 साल की सजा बरकरार रखने के मामले के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जयपुर में शहीद स्मारक पर कांग्रेस का बुधवार को मौन सत्याग्रह के तहत धरना चल रहा है।
धरने में प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, भंवर जितेंद्र, सचिन पायलट, मोहन प्रकाश,राष्ट्रीय मंत्री में जुबेर खान, कुलदीप इंदौरा कांग्रेस के प्रदेश गोविंद सिंह डोटासरा, शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला, जलदाय मंत्री,डॉ महेश जोशी,कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास,खान मंत्री प्रमोद भाया जैन,यातायात राज्यमंत्री बृजेंद्र ओला, राष्ट्रीय लोक दल के विधायक,केंद्रीय समाज महिला कल्याण बोर्ड की अध्यक्षक डॉ.अर्चना शर्मा और आयुर्वेदिक राज्यमंत्रीडॉ.सुभाष गर्ग, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष आरआर तिवारी, सहित मंत्रिमंडल के सदस्य और कांग्रेस की नेता और कार्यकर्ता मौजूद है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पैरों में चोट के कारण धरने में शामिल नहीं हुए हैं।