Saturday, 29 August 2026

प्रतिपक्ष के नेता रात 8:00 बजे बाद सजने वाली महफिल के बनते है सीएम, मैं तो किसान और मास्टर का बेटा हूं: डोटासरा


प्रतिपक्ष के नेता रात 8:00 बजे बाद सजने वाली महफिल के बनते है सीएम, मैं तो किसान और मास्टर का बेटा हूं:  डोटासरा

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि रात 8:00 बजे बाद प्रतिपक्ष के नेता की महफिल सस्ती है और फिर वेमुख्यमंत्री बन जाते हैं। डोटासरा ने कहा कि जब सीएम अशोक गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते राजेंद्र राठौड़ के बंगले के पास रहते थे तो उन्होंने ही विधानसभा में खुलासा करते हुए कहा था कि मेरे बंगले के पीछे राठौर साहब रहते हैं और  रात 8:00 बजे बाद में गाना भी गाते हैं मेरे सामने वाले बंगले में चांद सा टुकड़ा बैठा है। जब गहलोत ने गाना सुनाने का आग्रह राठौर से किया तो वे शरमा गए थे और उनके पास कोई जवाब नहीं था।

 डोटासरा सोमवार को कांग्रेस के सदस्य ताराचंद सारण के जन्मदिन पर सरदार शहर के कमा गेस्ट हाउस पर आयोजित किसान सम्मेलन के अवसर पर यह रहस्य उजागर किया। उन्होंने कहा कि मैं तो सीधा साधा आदमी,  किसान और मास्टर का बेटा हूं।  लेकिन राठौर साहब रात 8:00 बजे बाद महफिल सजाते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार फिर से रिपीट होगी उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस बार जरूरी नहीं है कि मौजूदा विधायक को फिर से टिकट मिले। जीतने वाले को ही टिकट दिया जाएगा। 

समारोह में पीसीसी सदस्य ताराचंद सारण, कांग्रेस नेता फुसाराम गोदारा, पूर्व प्रधान भीखम सिंह राठौड़, इंद्रचंद खीचड़, सुखाराम कड़ेला, मंडी चेयरमैन इंद्राज सारण, मानखा चायल, बालेखा चायल, सत्यनारायण मेघवाल, देहात अध्यक्ष ईश्वरराम डूडी, लालचंद छींरग, पूर्व सरपंच मनफूल टांडी, पूर्व प्रधान गिरधारीलाल बागड़वा, सतपाल मेघवाल आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन इंद्राज सारण ने किया।



Previous
Next

Related Posts