


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को दिल्ली स्थित अपने निवास पर कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी मौजूद रहे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कॉन्ग्रेस भाजपा में शामिल हुए और केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के पुत्र ओमप्रकाश पहाड़िया, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के भतीजे विजेंद्र सिंह शेखावत, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार भाजपा में शामिल हुए थे। इसके अलावा सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सीएम मीणा, पृथ्वीराज मीणा, सेवानिवृत्त डीजीपी गोपाल मीणा,मूल शिक्षाविद सी आर मीणा,सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत शर्मा से मुलाकात कर अभिनंदन किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अभिनंदन के बाद सुभाष महरिया, ओमप्रकाश पहाड़िया सहित भाजपा में शामिल सभी प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही राजस्थान और देश का विकास संभव है उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह पूरे देश में विकास यात्रा चल रही है उसमें राजस्थान की जनता भी शामिल होना चाहती है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को विश्वास दिलाया कि वे भाजपा में रहकर काम करेंगे और तुष्टिकरण की राजनीति से आम जनता दुखी है और इसकांग्रेस की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंक देंगे।