Saturday, 29 August 2026

मुहाना मंडी में ₹ 56 हजार कीमत के 150 किलो टमाटर और 350 किलो अदरक की चोरी, पुलिस में मामला दर्ज


मुहाना मंडी में ₹ 56 हजार कीमत के 150 किलो टमाटर और 350 किलो अदरक की चोरी, पुलिस में मामला दर्ज
मुहाना मंडी में अदरक और टमाटर की चोरी करते दो युवक सीसीटीवी कैमरे में फोटो हुई कैद

बढ़ते भाव  के चलते मुहाना मंडी शनिवार को डेढ़ सौ किलो टमाटर और 350 किलो अदरक चोरी होने की बात सामने आई है। ₹ 150  प्रति किलो टमाटर और ₹ 250  प्रति किलो अदरक बिक रही है।

 8 जुलाई को सुबह 3:00 से 4:00 दो चोर मंडी के स्टोर में घुसे दोनों ने मास्क लगा रखे थे। चोरों ने हमीद कुरेशी थोक व्यापारी के गोदाम से 6 कैरेट टमाटर चोरी की चोरी के बाद यह बदमाश एक पिक अप में सामान डालकर निकल गए कुछ दूरी पर जाने के बाद इन बदमाशों ने 2 बोरी अदरक भी चोरी कर ली। मौजूदा स्थिति में ₹ 56 हजार का अदरक और टमाटर चुराए हैं। मुहाना मंडी थाने में हमीद कुरैशी ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मुहाना मंडी के अध्यक्ष राहुल तंवर ने बताया कि पुलिस को कई बार इसकी शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जाती है । ₹ 21 हजार  के टमाटर और ₹ 35 हजार की अदरक है।

Previous
Next

Related Posts