


मुरलीपुरा इलाके में नाले में बहने से एक 6 साल के बच्चे की मौत हो गई ।
रोड नंबर 6 के पास शेखावटी सब्जी मंडी के पास रहने वाले 6 वर्षीय ऋषि कुमार सोमवार को सुबह बारिश के दौरान नाले में बह गया। लोगों ने बच्चे को नाले में बहते हुए देखा तो उसे निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार जनों ने बताया कि वह अपने बड़े भाई के साथ खेल रहा था चप्पल बहने के बाद व्यवसाय लेने गया तो पानी में बह गया। तेज बरसात के कारण सोमवार को नाला उफान पर आ गया और यह घटना घट गई।