

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भाजपा के नेताओं को विजय चिंतन शिविर में आगामी 4 माह की रणनीति को लेकर मंथन किया। पूरे राजस्थान में भाजपा की स्थिति कैसे सुधार किया जाए इसको लेकर विचार नेताओं के जाने और अपनी रणनीति के बारे में मंथन किया।
भाजपा प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। वर्तमान में पूर्वी राजस्थान में भाजपा की स्थिति बेहद कमजोर है। गुर्जर, मीणा, अनुसूचित जाति के साथ ही मुस्लिमों के वोटों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। बीएल संतोष ने पार्टी को विजय दिलाने के मंत्र पर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर नहीं पहुंचे।
प्रदेश कोर कमेटी में सीपी जोशी, पूर्व सीएम,वसुंधरा राजे, प्रतिपक्ष के नेता,राजेन्द्र राठौड़, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, प्रतिपक्ष के उपनेता सतीश पूनिया, सचेतक विधायक योगेश्वर गर्ग, सांसद राजेन्द्र गहलोत, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा प्रभारी अरूण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा मौजूद है। इसके अलावा डॉ. अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री और सांसद दीया कुमारी, सांसद बालक नाथ,भजन लाल शर्मा, सी आर चौधरी विभिन्न प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद है।