

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को सवाई माधोपुर में स्थित त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। भाजपा के सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और उनके बेटे सांसद दुष्यंत सिंह भी साथ थे।
लंबे अरसे के बाद पूर्व सीएम राजे और सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के बीच लंबी राजनीतिक मंत्रणा हुई। पूर्वी राजस्थान में भाजपा की स्थिति को मजबूत करने के लिए दोनों नेताओं ने विचार साझा किए और आने वाले समय में किस प्रकार से पार्टी की गतिविधियों को हम बढ़ाया जाए उस पर विचार किया गया। पूर्व सीएम राजे और और सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा सवाई माधोपुर में भाजपा के विजय चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए गए हुए हैं ।