


पूनिया की प्याऊ में सरकारी जमीन में हुए अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद के बीच रविवार को अरना झरना में एक पक्ष की ओर से महापंचायत की जा रही थी। महापंचायत में रविवार को जिला कलेक्ट्रेट सोमवार से घेराव करने का निर्णय लिया था। इसी के तहत यह सभी लोग गाड़ी में सवार होकर जोधपुर के लिए रवाना हुए। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस जाब्ते ने प्रतापनगर में ही रोक दिया। इसके बाद लोग धरने पर बैठ गए।इसे तनाव की स्थिति बन गई।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक और प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग, केरु के प्रधान अनुश्री पूनिया, राजूराम खोजा सहित प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी गौरव यादव से चर्चा की इसमें कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी इसके बाद धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की विधायक और प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग ने बताया कि पुनिया की प्याऊ में विवाद में समाज के कई लोगों की बाइक को पुलिस ने सीज कर लिया था। जिन्हें पुलिस ने छोड़ने की सहमति बनी और पौधे उखाड़ने के मामले में झूठे मुकदमे दर्ज किए गए उस पर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया।
डीसीपी गौरव यादव ने कहा कि धरना दे रहे हैं पर्स की मांग को ध्यान में रखते हुए एसआईटी का गठन किया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।