


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई उस दिन से 9 जुलाई का दिन राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष विद्यार्थी परिषद का 75 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। विगत 1 वर्ष से विद्यार्थी परिषद का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा था, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर विद्यार्थियों के मध्य व समाज के मध्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इसी दौरान विद्यार्थी परिषद राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई ने पूर्व संध्या पर विवेकानंद की प्रतिमा का दुग्ध अभिषेक व माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित की।
राजस्थान विश्वविद्यालय में रविवार को 500 वृक्ष लगाने का संकल्प के नाते राजस्थान विश्वविद्यालय तथा सभी संगठक कॉलेजों में वृक्षारोपण किया गया तथा कैंपस में क्लीन केंपस ग्रीन केंपस के नाते सफाई अभियान भी चलाया गया। 9 जुलाई के उपलक्ष में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ राजस्थान विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कंपलेक्स किया गया आने वाले दिनों में भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए किया जा रहा है।
जयपुर महानगर के विभिन्न विद्यालयों का कॉलेजों में संगोष्ठी, पेंटिंग प्रतियोगित, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम के द्वारा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है साथ ही जयपुर महानगर ने भी 1000 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है इसका शुभारंभ आज संस्कृत कॉलेज पोदार कॉलेज से किया गया आने वाले 7 दिनों में 1000 वृक्ष लगाए जाएंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष में आर्टिकल राइटिंग कंपटीशन जयपुर महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया जिसमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों की लिखने की प्रतिभाओं को उजागर किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर महानगर मंत्री ट्विंकल शर्मा ने बताया कि जयपुर में 5000 से अधिक विद्यार्थियों के मध्य कार्यक्रम किया गया साथ ही सेवा बस्ती में अलग-अलग जगह संगोष्ठी कर पेन कोपी आदि सामग्री का वितरण किया गया यह विद्यार्थी दिवस विद्यार्थी सप्ताह के माध्यम से बनाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी अनेकों कार्यक्रम किए जाएंगे।
राजस्थान विश्वविद्यालय के इकाई अध्यक्ष भारत भूषण यादव इकाई मंत्री रोहित मीणा ने बताया कि विश्वविद्यालय कैंपस में विद्यार्थी परिषद एक सकारात्मक सोच के साथ कार्यक्रम करती है जहां एक तरफ अन्य संगठन कैंपस में राजनीति का माहौल बनाते हैं तो विद्यार्थी परिषद क्लीन केंपस ग्रीन केंपस जैसे मुद्दों को खाती है कैंपस में पढ़ाई का माहौल बने कैंपस के प्रतिभाएं सबके सामने आए इसके लिए विद्यार्थी परिषद अलग-अलग कार्यक्रम कर रही है जिसमें छात्र-छात्राएं हर्षोल्लास से भाग ले रहे हैं।