


राधा गोविंद पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर की अध्यक्षा सुश्री श्रीधरी दीदी का जन्मदिवस अत्यंत ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। उनके जन्मदिवस पर भक्तों की असीम श्रद्धा उमड़ पड़ी |
जयपुर, दौसा, लालसोट, ब्यावर से आए हुए सेंकड़ों भक्तों ने वृन्दावन से पधारी जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की शिष्या श्रीधरी दीदी जी के जन्मदिवस पर दीदी के लंबी उम्र की कामना की और अपना उत्साह व्यक्त किया।
दीदी ने तीन घंटे तक भक्तों को भक्ति रस एवं कीर्तन रस में सराबोर कर दिया। इस दिन भक्ति रस में डूबे भक्तों की श्रद्धा दीदी के प्रति देखते ही बन रही थी, आदरणीय दीदी ने ब्रज की महिमा, गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला और भक्ति महात्म्य के अनेक रहस्य खोलें |