Saturday, 29 August 2026

सवाईमाधोपुर में रविवार से प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय विजय संकल्प चिंतन बैठक शुरू


सवाईमाधोपुर में रविवार से प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय विजय संकल्प चिंतन बैठक शुरू

सवाई माधोपुर में प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय विजय संकल्प चिंतन बैठक के पहले दिन रविवार को  सुबह प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एवं महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर ने त्रिनेत्र गणेश के दर्शन किए। सायं 4 बजे विजय संकल्प चिंतन बैठक शुरू हुई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रम, प्रदेश की नाकारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन एवं आंदोलन और दिसंबर 2023 के

विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव विजय की योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, संगठन (महामंत्री) चंद्रशेखर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे , नेता प्रतिपक्ष  राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन मेघवाल, राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी एवं अशोक परनामी सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts