


राजसिको अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में निष्ठा और शुचिता किसी भी व्यक्ति का पहला गुण होना चाहिए। नेतृत्व की यही विशेषता होती है कि नेतृत्व करने वाला लोगों से जुड़ता है, लोगों की बात सुनता है, समझता है और फिर उनको साथ लेकर आगे बढ़ता है।
पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी, जयपुर द्वारा रविवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, झालाना डूंगरी में जनसंपर्क अलंकरण समारोह और विषय "बदलते युग तथा मीडिया मिक्स के आधुनिक दौर में जनसंपर्क की भूमिका" की संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए राजीव अरोड़ा ने कहा कि आज सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीक ने जीवन को सरल किया है, लेकिन हम पूरी तरह तकनीक के सहारे नहीं हो सकते हैं। हम चाहे किसी भी क्षेत्र में क्यों ना हो, जब तक लोगों से जुडने की प्रकृति नहीं होगी, तब तक पूरे सामर्थ्य के साथ आगे नहीं बढ़ा जा सकता है।
कार्यक्रम में जनसंपर्क सहित विभिन्न सार्वजनिक विधाओं में श्रेष्ठ काम करने वालों का सम्मान किया गया। ग़ज़ल गायन में शहर की जानी मानी हस्ती उस्ताद अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता हरिदेव जोशी पत्रकारिता जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रो सुधि राजीव द्वारा की गई, और पूर्व आईएएस मनोज कुमार शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए।
सोसायटी के महासचिव अरुण जोशी ने बताया कि राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त पवन अरोड़ा को जनसंपर्क श्री, विशेषा धिकारी( मुख्यमंत्री) फारुख आफरीदी को लाइफ टाइम अचीवमेंट तथा जाने-माने गजल गायक पद्मश्री अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन को विशिष्ट अलंकरण प्रदान किए गए। उदयपुर के संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, तिलक पालावत, स्वर्गीय गोवर्धन लाल पाराशर, स्वर्गीय कमलनयन शर्मा , डॉक्टर नरोत्तम शर्मा, दिग्विजय डाबरिया, उम्मेद राज जैन, डॉ कृति भारती, आशीष जैन पी आर ओ, श्वेता पचौरी, आकांक्षा पालावत पीआरओ ,विनायक शर्मा, तरुण टाक ,महेश कचोलिया, शैलेंद्र शर्मा आशीष अमन हिमांशु पाटनी, रेखा चटर्जी, मनोजो0भारद्वाज सीमा राज चंद्रशेखर एपीआरओ, स्निग्धा शर्मा तथा लिपि सिंघल को भी सम्मानित किया गया।