


भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य और सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सोमवार 10 जुलाई से आरएएस परीक्षा-2021 की परीक्षा के साक्षात्कार रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह साक्षात्कार गैर कानूनी है।
रविवार को भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि इस प्रकिया और पेपर प्रक्रिया में भी घोटाला हुआ। उन्होंने कहा कि अनुभवहीन शिक्षकों ने की कॉपियां जांच कराई गई है।ऐसे में साक्षात्कार रोके जाने चाहिए ।
उन्होंने कहा कि मैंने और परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आरएएस-2021 की मुख्य परीक्षा के पेपर आउट होने की बात उठाई थी और परीक्षा वापस कराने की मांग की थी। लेकिन सीएम ने इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब आरपीएससी में यह तय कर दिया गया था कि पेपर छपाने और अन्य प्रक्रिया का काम आरपीएससी के चेयरमैन द्वारा किया जाएगा। लेकिन आरपीएससी के चेयरमैन सेकंड ग्रेड पेपर छपाने और अन्य सभी प्रक्रिया आरपीएससी के सदस्य बाबूलाल कटारा को क्यों सौंप दी गई थी !
इस मामले का पेपर आउट हुआ और आरपीएससी के सदस्य वर्तमान में जेल में हैं। आरपीएससी के इसी विवाद के चलते अन्य परीक्षाओं में भी उनका हाथ होने की बात सामने आ रही है ऐसे में आरएएस-2021 के साक्षात्कार की प्रक्रिया को रोका जाना चाहिए।