Saturday, 29 August 2026

सफाई कर्मियों की भर्ती में अनुभव की शर्तों में किया परिवर्तन, नई गाइडलाइन जारी


सफाई कर्मियों की भर्ती में अनुभव की शर्तों में किया परिवर्तन, नई गाइडलाइन जारी

सफाई कर्मचारियों की भर्ती में अनुभव को लेकर विवाद का रास्ता निकालने का दावा किया जा रहा है। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल और शासन सचिव महेश शर्मा ने भर्ती के दौरान किसी स्कूल, कॉलेज, मॉल और अस्पताल सहित किसी निजी संस्थान में 1 साल की सफाई के अनुभव को भी मान्यता देने संबंधी परिपत्र जारी कर दिया गया है। बाल्मीकि युवाओं के माध्यम से इस तरह की शिकायत की जा रही थी कि अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर परेशानी आ रही थी । इसी के चलते यह नया प्रावधान किया है। 

9 जून को भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी प्रतिक्रिया के तहत आवेदन भरने का काम चल रहा है इसी के बीच यह नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इससे पहले राजकीय संस्थाओं में 1 वर्ष तक काम करने की शर्त रखी थी जो अधिकांश लोग पूरी नहीं कर पा रहे थे। फर्जी प्रमाणपत्र को लेने का सिलसिला तेज हो गया था और इसको लेकर नया विवाद खड़ा हो गया था इस विवाद को समाप्त करने के लिए ही अब नियमों में परिवर्तन किए गए हैं।


    Previous
    Next

    Related Posts