Saturday, 29 August 2026

राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक- 2023 खेलों के आयोजन की तिथि में परिवर्तन, अब 5 अगस्त को होंगे शुरू


राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक- 2023 खेलों के आयोजन की तिथि में परिवर्तन, अब 5 अगस्त को होंगे शुरू

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक - 2023 के आयोजन की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब इन खेलों का शुभारंभ 5 अगस्त, 2023 को होगा। पूर्व में यह तिथि 10 जुलाई, 2023 निर्धारित थी।

खेल विभाग शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि आगामी दिनों में बारिश की संभावना एवं अन्य कारणों के मध्यनजर इन खेलों के आयोजन की तिथियों में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन को लेकर राज्य सरकार की पूरी तैयारी है। इस अवधि में खिलाड़ियों को अभ्यास करने का पर्याप्त समय मिलेगा। खेलों में भाग लेने के लिए करीब 57 लाख लोगों ने पंजीकरण करवाया है, जो एक विश्व रिकॉर्ड है।

Previous
Next

Related Posts