


कांग्रेस के नेता राहुल गांधी शनिवार को सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत जिले के मदीना गांव पहुंचे जहां उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की।
राहुल ने खेत में ट्रैक्टर चलाकर जुताई भी की। उन्होंने खेत में काम करने वाले किसान और लोगों से बातचीत कर उनके हालचाल जाने और समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
राहुल ने किसान परिवार के साथ बैठकर नाश्ता भी किया। राहुल गांधी ने 2 घंटे बिताने के बाद वहां से वे गोहाना के गेस्ट हाउस में गए और अपनी ड्रेस चेंज कर सोनीपत होते हुए शिमला के लिए रवाना हो गए।