Saturday, 29 August 2026

भाजपा विधायक डॉ.लाहोटी ने अपने क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए निकाला नया तरीका, सदन में याचिका लगाने के लिए मांगी समस्याएं


भाजपा विधायक डॉ.लाहोटी ने अपने क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए निकाला नया तरीका, सदन में याचिका लगाने के लिए मांगी समस्याएं

सांगानेर से भाजपा विधायक  डॉ.अशोक लाहोटी नेअपने क्षेत्र वासियों को समस्याओं के प्रति जागृत करने के लिए एक नया तरीका निकाला है। उन्होंने 14 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के लिए समस्याओं के  समाधान के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से सदन में याचिका लगाने के लिए विस्तार से जानकारी मांगी है। 

भाजपा विधायक डॉ. अशोक लाहोटी ने अपने क्षेत्र वासियों से कहा है कि समस्याएं भेजें लेकिन व्यक्तिगत नहीं सार्वजनिक जिसमें 5 लोगों के हस्ताक्षर के साथ टेलीफोन नंबर भी अंकित करें जिससे कि विधायक उनसे संपर्क कर सदन में समय रहते याचिका प्रस्तुत कर सके। 

निश्चित तौर पर भाजपा विधायक डॉक्टर लाहोटी का यह कदम समस्याओं के समाधान के लिए एक सही तरीका है पूर्णविराम इसकी जानकारी आम लोगों को देने से निश्चित तौर पर वास्तविक समस्याएं विधायक तक पहुंच सकेगी। उन्होंने अपने क्षेत्रवासियों से आह्वान करते हुए कहा है कि वे याचिका के संबंध में समस्याएं विस्तार से भेजें और उसका समाधान भी प्राप्त करें।

Previous
Next

Related Posts