Saturday, 29 August 2026

वरिष्ठ पत्रकार अनिल लढ़ा अंतरराष्ट्रीय समरसता मिशन सलाहकार बोर्ड सदस्य नियुक्त


वरिष्ठ पत्रकार अनिल लढ़ा अंतरराष्ट्रीय समरसता मिशन सलाहकार बोर्ड सदस्य नियुक्त

किशनगढ सम्पर्क संस्थान अध्यक्ष और  वरिष्ठ पत्रकार अनिल लढ़ा को अंतरराष्ट्रीय समरसता मिशन के सलाहकार बोर्ड का सदस्य  मनोनीत किया है ।  

मानवीय सेवाओं के लिए प्रेरित करने वाला अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच विश्व के प्रबुद्ध नागरिकों एवं महननीय व्यक्तियों का एक वैचारिक संगठन है जो मानवीय हित के लिए विषय विशेष पर कार्य कर रहा है। मिशन की अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक  सचिव श्रीमति नीलू सांखला ने बताया कि आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मंच संरक्षक प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल न्यायमूर्ति परमानन्द झा पूर्व न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय नेपाल के निर्देशन पर इन्टरनेशनल संयोजक महावीर प्रसाद टोरडी द्वारा अनिल लढ़ा को अन्तर्राष्ट्रीय सरमरता मिशन सलाहकार बोर्ड में नियुक्त किया हैं । 

सलाहकार बोर्ड सदस्य कार्ययोजना में राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, विभिन्न राष्ट्रों में रह रहे भारतीय नागरिकों के बीच परस्पर समन्वय स्थापित करने की योजना प्रस्तुत कर, भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति, पंचशील सिद्धांत पर विकाशसील से विकसित राष्ट्रों में भारत को सम्मलित कराने में सहयोग करेंगे।  अवज्ञा आन्दोलन से प्रेरित होकर अहिंसक और निष्पक्ष आन्दोलन पूरे  विश्व में चलाया जा रहा है। अब तक 22 राष्ट्रों का नैतिक समर्थन प्राप्त हो चुका है। 

प्रेस सचिव  ने बताया कि मानवीय प्रेम और एकता के प्रतीक अनिल  लढ़ा की सेवाओं का मूल्यांकन करते हुये उल्लेखनीय सेवा, अटूट कर्म निष्ठा, उपलब्धियों पर सदस्य नियुक्त किया है।

    Previous
    Next

    Related Posts