Saturday, 29 August 2026

राहुल ने सीएम गहलोत को दिया संदेश, सरकार ब्यूरोक्रेसी नहीं, कार्यकर्ताओं की लगनी चाहिए,कार्य शैली में करो बदलाव


राहुल ने सीएम गहलोत को दिया संदेश, सरकार  ब्यूरोक्रेसी नहीं, कार्यकर्ताओं की लगनी चाहिए,कार्य शैली में करो बदलाव

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को नई दिल्ली में मुख्यालय पर  राजस्थान में  विधानसभा के होने वाले चुनाव में कांग्रेस की रणनीति तैयार करने के लिए बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। बैठक में राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने गहलोत सरकार के कामकाज की तारीफ तो की लेकिन साथ ही कई मुद्दों पर सीएम गहलोत को सुझाव देते हुए कहा कि सरकार  के कामकाज में अधिकारियों का बोलबाला है। कांग्रेस का कार्यकर्ता हाशिए पर  है उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार के कामकाज और उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्व प्रदान किया जाए।

 राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की योजनाएं तो अच्छी है। इसके क्रियान्वयन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं मिल रहा है अधिकारियों के माध्यम से प्रचार-प्रसार होने से काम चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को महत्व देकर यह जताना पड़ेगा कि उनके बिना योजनाओं को आम लोगों तक ले जाना संभव नहीं है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे बैठक की समाप्ति के बाद  एक ट्वीट जारी कर कहा कि सरकार की योजनाएं अच्छी है और उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की फिर से सरकार बनाएंगे। एआईसीसी के अध्यक्ष खरगे ने सीएम गहलोत को संदेश देने के लिए  कबीर दोहा  सुनाते हुए  कहा कि काल करे सो आज कर, आज करे सो अब। उन्होंने कहा कि अब समय कम बचा है। उन्होंने बैठक में सीएम गहलोत की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप सुन रहे हैं ना मैं क्या कह रहा हूं।  उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति के मामलों में कड़ी और तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके बीच रहकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कोर वोट बैंक को तत्काल संदेश देने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वेसले देरी से लेने में बहुत नुकसान होता है।

Previous
Next

Related Posts