


2019 की जर्बदस्त सफलता के बाद फिर डॉ. एसके सरकार द्वारा फ़िल्म-संगीत कार्यक्रम IMMORTAL MELODIES -3 की प्रस्तुति दी जाएगी। डॉ. एसके सरकार के निर्देशन में फ़िल्म संगीत का कार्यक्रम IMMORTAL MELODIES-3 का अयोजन रविन्द्र-मंच पर 8 जुलाई को सायकाल 6 बजे भव्य आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के शुरू में तरुण व्यास, रमोना मुखर्जी, विजया चक्रवर्ती, दीपाली चक्रवर्ती और प्रियंका सरकार द्वारा फ़िल्म जगत के बारे मे रोचक जानकारिया दी जाएगी। कवि गुरु रविन्द्र नाथ के सुर पर आधारित कुछ हिंदी चलचित के गीतों को बंगला और हिंदी मे रखा गया है, जो कि इस प्रकार का प्रथम प्रयास है । कार्यक्रम को रोमांचित ओर आकर्षित बनाने के लिए इस बार गानो के दृश्य को वस्तुतः प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल, विशेष अतिथि पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव,आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र सिंह यादव, आईपीएस अधिकारी राजीव शर्माऔर प्रफुल्ल कुमार तथा सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. पीके मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित किया जाएगा। इसके बाद गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
कार्यक्रम में करीब 30 गायक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसमें प्रमुख रूप से डॉ. एस के सरकार, रोली अग्रवाल, वर्षा तनु, केपी सक्सेना, आरएस सक्सेना, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. रामबाबू गुप्ता,अरीना, रुबिन, पायल, धर्मेंद्र छब्रा, बिश्वजीत आदि शामिल है। इसके अलावा तूफान, सुनेखा, किशोर, अभिजित, डॉ वंदना, रजनीश और आशीष मुखर्जी मनमोहक प्रस्तुति देंगे।