


गलत काम कर रुपए कमाने से मना करने पर पति द्वारा चुन्नी से गला घोटकर पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतिका के भाई मोहम्मद सैयद अकरम ने अपनी बहन की हत्या करने का मामला रामगंज थाने में दर्ज कराया है।
छप्पर बंदों की गली घाट गेट निवासी इरम की हत्या चुन्नी से गला घोट कर उसके पति द्वारा करने का मामला उजागर हुआ है। मृतिका के भाई ने रामगंज थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया उसने कहा कि 11 साल पहले उसकी शादी जहीर अहमद से हुई थी।4-5 साल के बेटा बेटी और पति के साथ उसकी बहन इरम रहती थी। मंगलवार को रात 11:00 बजे पति जहीर अहमद दिल्ली जाने की कहकर घर से निकला था। रात को ही राम और दोनों बच्चे अपने कमरे में सो गए। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे दोनों बच्चे जगे तो मां को कमरे में उल्टा पड़ा देखा काफी प्रयास के बाद भी नहीं होती तो उन्होंने अपनी मौसी को मोबाइल पर बताया। बहन की हत्या कर उसका पति फरार हो गया। उसने बताया कि जहीर अहमद ने झूठ बोलकर बहने क्रम से शादी की थी। वह पहले से ही शादीशुदा था।उसके दो बच्चियां थी।
जहीर अहमद की पहली पत्नी साहिल है जो दिल्ली में बच्चों के साथ रहती है जाहिद उसके पास आने-जाने के साथ पूरा खर्चा उठाता था। जिसके लिए जहीर अहमद गलत काम करता था और रुपए कमाता था। उसकी पत्नी इसी बात का विरोध करती थी इस विरोध के चलते ही पत्नी की हत्या कर दी गई है।