Saturday, 29 August 2026

राजस्थान में विधानसभा का चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करेंगे , उम्मीदवारों की घोषणा सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में, बयानबाजी पर पूरी तरह से रोक का निर्णय


राजस्थान में विधानसभा का चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं  करेंगे  , उम्मीदवारों की घोषणा सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में, बयानबाजी पर पूरी तरह से रोक का निर्णय

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस के नेता एक होकर चुनाव लड़ेंगे। इस बार के चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषित नहीं  की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव के लिए सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

संगठन महामंत्री वेणुगोपाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आने वाले समय में राजस्थान में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मलिकार्जुन खरगे चुनावी दौरे पर जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि पार्टी में अब कोई भी नेता बयानबाजी नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक को रोकने के लिए राजस्थान सरकार शीघ्र ही विधानसभा में विधायक लाकर आजीवन कारावास का प्रावधान करेगी। इसके अलावा राजस्थान लोक सेवा आयोग की चयन प्रक्रिया में भी बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभारी रंधावा की सिफारिश के आधार पर संगठन में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में नया इतिहास पैदा होगा इसके लिए कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी और भाजपा को करारा जवाब देने का काम  करेगी।

प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने स्पष्ट किया कि की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि अब हम सरकार के कामकाज को लेकर घर घर जाएंगे इसके लिए चुनाव कैंपेनिंग शुरू किया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts