


बारा जिले के भंवरगढ़ में रहने वाले कांग्रेस नेता द्वारा एक महिला को पार्टी में अच्छा पद दिलाने का लालच देकर उसके साथ ज्यादती करने का मामला सामने आया है। कोटा की महिला ने बारा जिले के भंवरगढ़ के रहने वाले जगदीश शर्मा के खिलाफ मध्य प्रदेश के गुना जिले में स्थित फतेहगढ़ थाने में मामला दर्ज किया है।
फतेहगढ़ थाना प्रभारी गजेंद्र बुंदेला ने बताया कि 27 जून को बारा जिले के भंवरगढ़ के कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जगदीश शर्मा पर महिला ने ज्यादती करने का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत में कहा है कि जगदीश शर्मा ने उसे कहा था कि उसे कांग्रेस में अच्छा पद दिलवा देगा। महिला का मायका गुना में इसी वजह से मैं गुना में कांग्रेस में कोई अच्छा पद लेना चाहती थी । आरोपी ने महिला को गुना बुलाया वह बस में बैठ कर आ गई । इसके बाद आरोपी उस महिला को अपनी कार में बिठाकर फतेहगढ़ ले गया। वहां से वह निवारी के जंगल में पहुंच गया जहां महिला के साथ ज्यादती की।
आरोपी ने महिला को धमकी दी अगर मुंह खोला तो जान से मार दूंगा। महिला डर गई इसके बाद उसने हिम्मत कर 30 जून को मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी गायब है पुलिस अब उसे गिरफ्तार करने में लगी हुई है।