Saturday, 29 August 2026

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच झगड़ा, गोली चली, कोई हताहत नहीं, पुलिस ने जांच की शुरू


दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच झगड़ा, गोली चली, कोई हताहत नहीं, पुलिस ने जांच की शुरू

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में बुधवार को  अधिवक्ताओं के दो गुट में बैठ के बाद झगड़ा हुआ और एक अधिवक्ता ने फायरिंग कर दी। घटना में कोई घायल नहीं होने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि सुरक्षा नियमों के बावजूद भी हथियार लेकर कोर्ट परिसर में कैसे पहुंचा।

उत्तर के उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि तीस हजारी कोर्ट में बुधवार को दोपहर 1:30 बजे गोलीबारी की घटना हुई है। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि पदाधिकारियों सहित अधिवक्ताओं के दो अलग-अलग गुटों में हवा में गोली चलाई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच खाली रावण बरामद किए हैं अब मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

बार काउंसिल आफ दिल्ली के अध्यक्ष के के मेनन ने तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तार से जांच की जाएगी यह पता लगाया जाएगा कि आखिर हथियार लाइसेंस या नहीं। उन्होंने कहा कि भले ही हथियार लाइसेंसी रहो लेकिन कोई भी अधिवक्ता या कोई व्यक्ति अदालत के अंदर या आसपास इस तरह इस्तेमाल नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि मामले में दोषी अधिवक्ता के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी।

Previous
Next

Related Posts