


दुष्कर्म और महिला उत्पीडन के बढते मामलों को लेकर 5 जुलाई बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा के नेेतृत्व में बडी संख्या में महिलाएं थाली नाद के साथ सीएम आवास के लिए कूच करेंगी।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंदडा ने कहा कि ‘‘थाली नाद विरोध प्रदर्शन’’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसके बाद कूच से पहले होेने वाली सभा के लिए प्रदेश कार्यालय के बाहर बनाए गए मंच और पांडाल का जायजा लिया गया।
भाजपा महिला मोर्चा बुधवार को जयपुर में महिला अत्याचार के मुद्दे पर प्रदर्शन करने जा रही हैं। इस प्रदर्शन में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घरों से थाली लेकर पहुंचेगी। पहले भाजपा कार्यालय के बाहर सभा होगी। जिसे प्रमुख महिला पदाधिकारी भाजपा की सह प्रभारी विजया रहाटकर, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका सिंह गुर्जर, प्रदेश महासचिव सांसद दीया कुमारी, सांसद जसकौर मीणा और संबोधित करेगी। उसके बाद बड़ी संख्या में महिलाएं थाली बजाती हुई सिविल लाइन में स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी निवास की तरफ कूच करेगी। इस दौरान प्रदेश भाजपा के नेता भी प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंगे।
प्रदर्शन को लेकर महिला मोर्चा की प्रभारी व सांसद दीया कुमारी ने कहा कि आज राजस्थान बलात्कार के मामलें में नम्बर-1 पर हैं। लोग इसे राजस्थान की जगह रेपिस्थान कह रहे हैं। यह हमारे लिए शर्म की बात हैं। कानून व्यस्था का जिम्मा राज्य सरकार के पास हैं। गृह विभाग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पास रखा हुआ हैं। लेकिन वो साढ़े चार साल अपनी कुर्सी बचाने में ही लगे रहें। ऐसे में प्रदेश की महिलाएं सरकार से जिस संरक्षण की उम्मीद लगाए बैठी थी। वो उन्हें कभी मिला ही नहीं। लेकिन अब बहुत देर हो चुकी हैं।