Saturday, 29 August 2026

विदेशी पर्यटक के साथ छेड़छाड़ करने वाला टैक्सी ड्राइवर नोखा से गिरफ्तार, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल द्वारा सीएम गहलोत को वायरल वीडियो भेजने से हुई कार्रवाई


 विदेशी पर्यटक के साथ छेड़छाड़ करने वाला टैक्सी ड्राइवर नोखा से गिरफ्तार, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल द्वारा सीएम गहलोत को वायरल वीडियो भेजने से हुई कार्रवाई

जयपुर के मोतीलाल अटल रोड पर एक विदेशी महिला के साथ टैक्सी ड्राइवर द्वारा छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल द्वारा सीएम गहलोत को ट्वीट कर यह जानकारी देने पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर विधायकपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आला अफसरों को निर्देश दिए कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई कर दोषी को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस की तत्परता को देखते हुए पूरे प्रदेश में छानबीन की गई तो पता चला कि नोखा बीकानेर के रहने वाला टैक्सी ड्राइवर ने यह हरकत की है पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

अब उसे विधायकपुरी थाने जयपुर को  सौंपने के लिए नोखा पुलिस जयपुर लेकर रवाना हो चुकी है। वायरल वीडियो में यह स्पष्ट दिख रहा है कि टैक्सी ड्राइवर विदेशी पर्यटक महिला से छेड़छाड़ कर रहा है। वह विदेशी महिला के साथ होटल तक आता है।

विधायक पुरी  थाना अधिकारी भारत सिंह राठौड़ ने ने बताया कि यह वीडियो 10-15 दिन पुराना है। होटल के कर्मचारियों से टैक्सी ड्राइवर के बारे में जानकारी जुटाई गई थी।वह विदेशी पर्यटक अपने पुरुष साथी के साथ जयपुर में रुकी हुई थी। 

Previous
Next

Related Posts