Saturday, 29 August 2026

वैशाली नगर और पंचशील में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर जल भवन पर मटका फोड़ प्रदर्शन, विधायक देवनानी ने पानी वितरण में भेदभाव का लगाया आरोप


वैशाली नगर और पंचशील में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर जल भवन पर मटका फोड़ प्रदर्शन, विधायक देवनानी ने पानी वितरण में भेदभाव का लगाया आरोप

वैशाली नगर और पंचशील में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी और पार्षद अतीश माथुर के नेतृत्व में मंगलवार को जल भवन अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर आम लोगों के साथ मटका फोड़ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद विधायक देवनानी ने अधीक्षण अभियंता राजीव सुगोतरा, अधिशासी अभियंता ताराचंद और कनिष्ठ अभियंता विकास शेखू से मुलाकात कर पानी की समस्या के बारे में अवगत कराया। देवनानी ने अधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि दरगाह क्षेत्र में प्रतिदिन पानी की सप्लाई की जा रही है जबकि वैशाली नगर और पंचशील  कॉलोनी क्षेत्र में  48 घंटे में पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि पानी की जो सप्लाई की जाती है उसमें पानी  कम स्पीड पर आता है।

जलदाय विभाग के अभियंताओं ने भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी को आश्वस्त किया कि इस समस्या का समाधान आगामी 7 दिन में किया जाएगा । 

Previous
Next

Related Posts