Saturday, 29 August 2026

एनआईए ने उदयपुर में कन्हैया लाल साहू टेलर हत्याकांड के नो आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने चार्ट शीट की हिंदी में देने के दिए निर्देश 26 जुलाई से होगी चार्जशीट पर बहस शुरू होगी शुरू


एनआईए ने उदयपुर में कन्हैया लाल साहू टेलर हत्याकांड के नो आरोपियों को कोर्ट में किया पेश,  कोर्ट ने चार्ट शीट की हिंदी में देने के दिए निर्देश 26 जुलाई से होगी चार्जशीट पर बहस शुरू होगी शुरू

एनआईए ने उदयपुर में कन्हैया लाल साहू टेलर हत्याकांड के मामले में मंगलवार को सीबीआई कोर्ट में 9 आरोपियों एनआईए ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया। आरोपियों की ओर से मंगलवार को कोर्ट में दो प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। 

कोर्ट ने आरोपियों को चार्जशीट हिंदी में उपलब्ध कराने के निर्देश एनआईओ को दिए। इसके अलावा कोर्ट बुधवार को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और वीडियो देने के बारे में अपना फैसला सुनाएगी। कोर्ट में 26 जुलाई को चार्ज बहस शुरू होगी। 

आरोपियों की ओर से मंगलवार को कोर्ट में दो प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए थे। पहले प्रार्थना पत्र में आरोपियों ने मांग की थी कि उन्हें चार्जशीट हिंदी में उपलब्ध कराई जाए क्योंकि वह अंग्रेजी नहीं जानते हैं। इसके अलावा उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और वीडियो उपलब्ध कराने की भी मांग की।

कोर्ट में पेशी के लिए अजमेर जेल से 9 आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया था। कोर्ट में सुनवाई के बाद उन्हें वापस अजमेर भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि एनआईए ने 22 दिसंबर 2022 को 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी। अभी तक दो आरोपी नहीं पकड़े गए हैं वह पाकिस्तान में मौजूद है। उदयपुर में 28 जून 2022 कोदयाल साहू की मोहम्मद अटारी और गौस मोहम्मद ने गला काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। 

    Previous
    Next

    Related Posts