Saturday, 29 August 2026

आरटीडीसी के चेयरमैन राठौड़ के निर्देश पर अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक निर्वाण ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं की समस्याएं सुनी और हल करने का दिया आश्वासन


आरटीडीसी के चेयरमैन राठौड़ के निर्देश पर अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक निर्वाण ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं की समस्याएं सुनी और हल करने का दिया आश्वासन

राजस्थान पर्यटक विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेद्र राठौड  के निर्देश के बाद अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एनएस निर्वाण ने बिजली के बिलो में रजिस्ट्रेशन के बावजूद अनुदान राशि नहीं मिलने और बिल अधिक आने की शिकायत पर मंगलवार को जनसुनवाई की। 

राठौड़ द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि अनिल शर्मा  के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्माण से समस्याओं का समाधान तत्काल करने की मांग की।

अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एनएस निर्वाण ने बताया कि जनसुनवाई निगम के क्षेत्राधीन सभी 11 जिलों के 12 सर्किल कार्यालयों और सभी उपखंडों में जनसुनवाई हो रही है। 

उन्होंने बताया कि घरेलु विद्युत उपभोक्ता, उपभोक्ता संगठन, किसान, स्वयंसेवी संगठन और आमजन के सुझाव  आए हैं उसी के आधार पर विद्युत बिल संबंधी शिकायतों के समाधान किए गए। उन्होंने कहा कि जिन बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 100 यूनिट बिजली फ्री योजना में सब्सिडी नही मिली उन्हे आगामी विद्युत बिल में जोड़कर राहत प्रदान की जाएगी। जिसके लिए टाटा पावर द्वारा पम्पलेट छपवाकर सम्पूर्ण जानकारी आमजन को  दी जा रही है। जनसुनवाई के दौरान जो भी आमजन विद्युत बिल संबंधित शिकायत लेकर आ रहे है  उसका समाधान स्वयं  एमडी  निर्माण कार्यालय में कर रहे है।

Previous
Next

Related Posts