


करौली जिले के हिंडौननिवासी प्रहलाद सेन ने पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदकरआत्महत्या कर ली। मृतक गोवर्धन नगर सांगानेर में किराए पर रहकर सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था 29 जून को सुबह 10:00 बजे शिकारपुर स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मालपुरा गेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिवार जनों को सौंप दिया।
सुसाइड करने वाले युवा प्रहलाद के जेब में सुसाइड नोट मिला है उसमें लिखा है कि मेरा साडू योगेंद्र सेन और उसका साला मनमोहन और घरवालों की साजिश के चलते मैं सुसाइड कर रहा हूं। मेरी पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर मैंने यह कदम उठाया मेरी मौत के जिम्मेदार वे लोग हैं। मृतक के पिता भरोसे लाल ने मालपुरा गेट थाने में मामला दर्ज कराया है।
प्रहलाद के पिता ने अपनी शिकायत में लिखा है कि प्रहलाद ने उसकी पत्नी और साडू के अफेयर के बारे में घरवालों को बताया था और उसको पता नहीं था कि यह बात वहां तक पहुंच जाएगी। बदनामी के डर से उसने यह कदम उठाया है ऐसे में इन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।