


अजमेर नगर निगम द्वारा रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में शहर के जाने-माने डॉक्टर और प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट का अजमेर नगर निगम की मेयर श्रीमती ब्रज लता हाड़ाऔर डिप्टी मेयर नीरज जैन स्वागत किया।
बृज लता हाडा ने सभी पधारे हुए अतिथि का स्वागत कर शुभकामना प्रेषित की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स और चार्टेड अकाउंटेंट की जीवन का महत्वपूर्ण अंग है और मौजूदा अर्थव्यवस्था में उनके बिना कामकाज का संपन्न होना है संभवत लगता है।
डिप्टी मेयर नीरज जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर और चार्टेड अकाउंटेंट हमारे स्वास्थ्य और अर्थ का प्रबंधन करते है । उन्होंने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था में देश के पीएमनरेंद्र मोदी जी के विज़न को चार्टेड अकाउंटेंट के सहयोग से अर्थव्यवस्था को मजबूती से सम्भाले हुए है जिसके कारण देश आज विश्व के प्रथम पाँच देशों में शामिल है।
उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स ने जिस प्रकार कोविड में अपना सर्वस्व समर्पित करते हुए देश और अजमेर की जनता को सुरक्षित रखा उसके लिए हम आपके कृतज्ञ है और इसलिए निगम अजमेर में हर वर्ष उनका सम्मान कर धन्यवाद ज्ञापित करते है ।
कमिश्नर सुशील कुमार के द्वारा सभी का स्वागत किया और नगर निगम से हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. एसके अरोड़ा, वरिष्ठ सीए शिवशंकर हेड़ा, डॉ. स्नेहलता मिश्रा, अजमेर चैप्टर की चेयरमैन दीपिका सोमानी ने उपस्थित रहे।
शहर के प्रतिष्ठित डॉ. अजय सिंह, डॉ. संजीव मेहरा, डॉ. आरके गोखरू, डॉ. शिव कुमार बुनकर, डॉ. रजनीश सक्सेना, डॉ. सुभाष माहेश्वरी सहित 90 डॉक्टर और 40 चार्टेड अकाउंटेंट का सम्मान किया। साथ ही नगर निगम के पार्षदों द्वारा भी डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट का श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर देकर सम्मानीत किया ।
सम्मान समारोह में निगम की उपायुक्त सीता वर्मा,प्रतिपक्ष नेता द्रोपदी कोली, पार्षद अतीश माथुर राजेंद्र राठौड़ श्रवण कुमार, सुभाष जाटव, राजू साहू, नलिनी शर्मा, महेंद्र राव, मोहम्मद शाकिर, गजेंद्र सिंह रलावता, पृथ्वी सिंह,रणजीत सिंह,मनीष बढ़ाना,अरुण शर्मा लक्ष्मी बुंदेल रूबी जैन, राजेश शर्मा आदि पार्षद मौजूद रहे।