


आखिर दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की खास बैठक से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ऐसी कौन सी घोषणा करने जा रहे हैं। जिसका असर सीधे तौर पर पूरे प्रदेश में होने वाला है। सीएम गहलोत ने ट्विटर पर यह मामला लाकर अपने आपको चर्चित बना लिया है।
सीएम गहलोत ने वर्ष 2022 के बजट में महिलाओं के लिए मोबाइल और 3 साल इंटरनेट फ्री देने की घोषणा की थी। जिसके वितरण की शुरुआत 25 जुलाई निर्धारित कर रखी थी। लेकिन सीएम मोबाइल का वितरण कब से शुरू करने वाले इसके प्लान के बारे में वह जानकारी दे सकते हैं 3 चरणों में इसका वितरण किया जाना था।
अब सीएम गहलोत क्या एक साथ महिलाओं को यह तोहफा दे सकते हैं ! सीएम गहलोत की क्या बड़ी घोषणा के बारे में अभी तक जानकारी करने वाले विभिन्न विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटाने में लगे हैं लेकिन कुछ हाथ नहीं लग पा रहा है। चलो इंतजार करने के अलावा आपके पास है ही क्या!
ऐसा भी कहा जा रहा है कि सीएम गहलोत बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन की राशि बढ़ा सकते हैं।