Saturday, 29 August 2026

महिलाओं के खिलाफ बढते अत्याचारों को लेकर 5 जुलाई को गहलोत सरकार के खिलाफ जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा करेंगी विरोध प्रदर्शनः विजया राहटकर


महिलाओं के खिलाफ बढते अत्याचारों को लेकर 5 जुलाई को गहलोत  सरकार के खिलाफ जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा करेंगी विरोध प्रदर्शनः विजया राहटकर

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढते उत्पीडन और दुष्कर्म के मामले और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान आगामी पांच जुलाई को जयपुर में महिलाओं द्वारा किये जाने वाले प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री और प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। 

प्रदेश सहप्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त जंगलराज, भ्रष्टाचार और महिला अत्याचार चरम पर है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में राजस्थान एक नंबर पर हैं। वीरांगनाओं की धरती पर महिलाओं के खिलाफ इतनी दयनीय स्थिति किसी से छिपी नहीं है। इस दौरान उन्होने बीकानेर के खाजूवाला घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस को सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है, लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो किससे सुरक्षा की उम्मीद की जाए। डूंगरपुर में प्रिंसीपल द्वारा 12 बच्चियों से यौन दुराचार और छेडछाड की घटनाओं ने प्रदेश को शर्मसार किया है।  इन सभी घटनाओं को लेकर प्रदेशभर की महिलाओं में रोष व्याप्त है। 

विजया राहटकर ने कहा कि पांच जुलाई का विरोध प्रदर्शन प्रदेश की गहलोत सरकार को उखाड फेंकने का काम करेगा। इस विरोध प्रदर्शन में बडी संख्या में प्रदेश से महिलाएं भाग लेंगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर,  महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, प्रदेश भाजपा महामंत्री एंव सांसद दीया कुमारी, सांसद जसकौर मीणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांता मेघवाल, विधायक अनिता भदेल, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी और जिला प्रमुख रमा चौपडा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रही।

    Previous
    Next

    Related Posts