Saturday, 29 August 2026

जयपुर से भाजपा सांसद बोहरा के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, देव दर्शन और गौ सेवा कर मनाया जन्मदिन


 जयपुर से भाजपा सांसद बोहरा के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, देव दर्शन और गौ सेवा कर मनाया जन्मदिन

जयपुर से भाजपा  सांसद रामचरण बोहरा ने शनिवार को अपना जन्मदिन  सादगीपूर्ण और कार्यकर्ताओं के बीच मनाया।  जन्मदिन के अवसर पर सांसद बोहरा को बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, ग्रेटर नगर निगम के डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावत, पार्षद,विभिन्न विकास समितियों के अध्यक्ष और समाज के पदाधिकारियों के साथ हजारों लोग उनके निवास पर  पहुंच कर  शुभकामनाएं प्रेषित की।

भाजपा सांसद बोहरा ने जन्मदिन की शुरूआत मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में पूजा अर्चना कर की।  इसके बाद सांसद बोहरा ने खोले के हनुमान जी मंदिर में दर्शन किए इसके बाद ताड़केश्वर जी के मंदिर में अभिषेक किया। उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर दुर्गापुरा स्थित गौशाला में गौ सेवा की।

सांसद बोहरा ने शाम को गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की इसके बाद गोपीनाथजी मंदिर में दर्शन किए और फिर चांदपोल हनुमान जी मंदिर में दर्शन कर बालाजी का आशीर्वाद लिया।

भाजपा सांसद बोहरा का जगह जगह पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत और अभिनंदन किया।

Previous
Next

Related Posts