Saturday, 29 August 2026

भाजपा महिला मोर्चा का महिला अत्याचार के खिलाफ 5 जुलाई को जयपुर में महाप्रदर्शन,टोंक से थाली और चम्मच लेकर जाएगी महिला कार्यकर्ता


भाजपा महिला मोर्चा का महिला अत्याचार के खिलाफ 5 जुलाई को जयपुर में  महाप्रदर्शन,टोंक से थाली और चम्मच लेकर जाएगी महिला कार्यकर्ता

राज्य सरकार के शासन में महिलाओं के साथ दुष्कर्म व महिला अत्याचार की बढ़ती घटनाओं के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा 5 जुलाई को जयपुर में सरकार के खिलाफ महा प्रदर्शन करेगी।

प्रदर्शन की तैयारी सम्बंन्धी महिला मोर्चा की बैठक टोंक शुक्रवार को आयोजित की गई।बैठक में चाकसू की पूर्व विधायक श्रीमती प्रोमिला कुंदरा ने कहा कि कांग्रेस शासन में  महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ ब आक्रोश है। यह आक्रोश 5 जुलाई को जयपुर में सड़कों पर नजर आएगा।

जिला प्रमुख सरोज बंसल व नगर परिषद टोंक की पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने प्रोमिला  को विश्वास दिलाया कि टोंक जिले से बड़ी संख्या में महिलाएं प्रदर्शन में शामिल होगी।

महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजली गुप्ता ने बताया कि महिला अत्याचार की घटनाओं में राजस्थान प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। गहलोत सरकार के साढ़े चार साल के शासनकाल में महिलाओं के साथ 36000 से ज्यादा दुष्कर्म के मामले सामने आए है।उन्होंने बताया कि टोंक जिले की महिलाएं प्रदर्शन में थाली व चम्मच लेकर शामिल होगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा  ने कहा कि जिला संगठन ,महिला मोर्चा को प्रदर्शन की तैयारियों में हर संभव मदद करेगा।

बैठक में जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला अध्यक्ष राजेंद्र पराणा, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य लक्ष्मी जैन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजली गुप्ता, टोंक विधानसभा विस्तारक विकास शर्मा , देवली उनियारा विधानसभा विस्तारक अमित नायक,जिला मंत्री ममता शर्मा, सूचना मंत्री दानवेंद्री सैन, मंडल अध्यक्ष रामेश्वरी चौधरी, कमलेश धाकड़, स्नेहलता शर्मा उपस्थित थी।


Previous
Next

Related Posts