


भाजपा जयपुर सांसद रामचरण बोहरा शनिवार को जन्मदिन देव दर्शन, गौ सेवा कर और कार्यकर्ताओं के बीच रहकर सादगी से अपना जन्मदिन मनाएंगे।
भाजपा सांसद बोहरा शनिवार को प्रातः 6:50 बजे मोती डूंगरी गणेश के मंदिर में करेंगे दर्शन, प्रात: 7:30 बजे जाएंगे खोले के हनुमान जी, प्रातः 8:00 बजे ताडकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर करेंगे।
भाजपा सांसद बोहरा अभिषेक प्रातः 9:00 बजे दुर्गापुरा गौशाला पर करेंगे गौ सेवा और प्रातः 11:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक दुर्गापुरा स्थित निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
भाजपा सांसद बोरासांय 6 बजे गोविंद देव जी मंदिर में पूजा अर्चना, 7:00 बजे गोपीनाथ जी के मंदिर में दर्शन और इसके बाद 7:30 बजे चांदपोल हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे।